विश्व
गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 35,562 हुआ
jantaserishta.com
21 May 2024 8:27 AM IST

x
गाजा: गाजा में इजरायली हमलों में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 35,562 हो गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में इजरायली सेना के हमलों में 106 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 176 अन्य घायल हो गए।
इसी के साथ अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से कुल मौतों की संख्या 35,562 और घायलों की संख्या 79,652 हो गई है। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक प्रेस बयान में बताया कि भारी बमबारी और बचाव दल की कमी के कारण कुछ पीड़ित मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर अचानक हमला किया था। जिसमें करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी और 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल की सेना ने बड़े पैमाने पर गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ हमला शुरू किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





