विश्व
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 34,568 हुआ
jantaserishta.com
2 May 2024 8:38 AM IST

x
गाजा: हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में हो रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 34,568 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना ने 33 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 57 अन्य घायल हो गए। इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 34,568 हो गई और घायलों की संख्या 77,765 है।
बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, लगातार इजरायली हमलों और बचाव दल की कमी के बीच कुछ पीड़ित मलबे में दबे हुए हैं। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था। इन हमलों में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





