विश्व

गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 33,634

jantaserishta.com
13 April 2024 8:25 AM IST
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 33,634
x
गाजा: गाजा पट्टी में जारी इजराइली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 33,634 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 24 घंटों के दौरान इजराइली सेना ने 89 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 120 अन्य को घायल कर दिया। इससे इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वाले फिलिस्तीनियों की कुल संख्या 33,634 हो गई और 76,214 लोग घायल हो गए।
इस बीच, फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को वेस्ट बैंक में इजराइली बलों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव में तीन फिलिस्तीनी मारे गए। हमास ने कहा कि मारे गए लोगों में उनका एक स्थानीय कमांडर भी था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story