विश्व
गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 33,482: मंत्रालय
jantaserishta.com
11 April 2024 9:15 AM IST

x
गाजा: गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में अब तक 33,482 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान, इजराइली सेना ने 122 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 56 को घायल कर दिया। इससे पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वाले फिलिस्तीनियों की कुल संख्या बढ़कर 33,482 हो गई और 76,049 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक कुछ मृतक अभी भी मलबे के नीचे और सड़कों पर हैं। इजराइली सेना एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल को उन तक पहुंचने से रोक रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





