विश्व
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 30,228: मंत्रालय
jantaserishta.com
2 March 2024 9:12 AM IST

x
गाजा: हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 30,228 हो गया है। इजरायली सेना ने 24 घंटेे में 193 लोगों को मार डाला। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान में कहा कि पिछले साल अक्टूबर में इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 71,377 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।
इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों में 193 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 920 को घायल कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि भारी बमबारी और नागरिक सुरक्षा व एम्बुलेंस कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ मृतक मलबे में दबे हुए हैं। हिब्रू सार्वजनिक रेडियो ने बताया कि इजरायली सेना लगातार 147वें दिन गाजा पट्टी में अपना सैन्य अभियान जारी रखे हुए है। पिछले 10 दिनों के दौरान 450 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इजरायल का सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरी जीत हासिल नहीं हो जाती।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





