विश्व
Israel-Hamas war: गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 32 हजार
jantaserishta.com
22 March 2024 11:05 AM IST

x
गाजा: गाजा में इजराइल के हमले में मरने वालोंं की संख्या बढ़कर 31,988 हो चुकी है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि इजराइली सैनिकों ने 24 घंटे में 64 फिलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया है। इस दौरान 92 लोग जख्मी हुए हैं। जब से इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ, तब से मरने वालों का आंकड़ा 31,988 तक पहुंच चुका है और 74,2023 लोग घायल हुए हैं।
इजराइली सेना की कार्रवाई में अल शाइफा अस्पताल में अब तक चार दिनों में 600 फिलिस्तीनियों को पकड़ा जा चुका है और 140 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। बयान में कहा गया है, "कई तरह के हथियार और दस्तावेज इस दौरान बरामद किए गए हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





