विश्व
सियोल में हैलोवीन हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 158
jantaserishta.com
14 Nov 2022 9:00 AM IST

x
सियोल (आईएएनएस)| सियोल के इटावन इलाके में हैलोवीन उत्सव के दौरान भीड़ द्वारा कुचले जाने से मरने वालों की संख्या 158 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। योनहाप समाचार एजेंसी ने केंद्रीय आपदा और सुरक्षा काउंटरमेशर्स मुख्यालय के हवाले से कहा कि हादसे में घायल 20 साल की एक दक्षिण कोरियाई महिला की मौत हो गई है।
29 अक्टूबर को हुए हाउदसे में 132 दक्षिण कोरियाई और 26 विदेशी मारे गए।
130 दक्षिण कोरियाई लोगों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 24 विदेशी नागरिकों के शवों को उनके गृह देशों में भेज दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए 196 लोगों में से 10 का अभी भी इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





