विश्व

उत्तरी बांग्लादेश में नाव डूबने के हादसे में मरने वालों की संख्या 51 हुई

jantaserishta.com
27 Sept 2022 9:51 AM IST
उत्तरी बांग्लादेश में नाव डूबने के हादसे में मरने वालों की संख्या 51 हुई
x
ढाका (आईएएनएस)| उत्तरी बांग्लादेश के एक जिले में एक नाव के डूब जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंचगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक एस.एम. सिराजुल हुदा ने शिन्हुआ को बताया कि सोमवार को राजधानी ढाका से 468 किलोमीटर दूर बांग्लादेश के उत्तरी पंचगढ़ जिले में महालया मेला देखने जा रहे लोगों से भरी नाव करातोया नदी में डूब गई। इस बीच और 26 शव निकाले गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते रविवार की दोपहर में करीब 100 यात्रियों को ले जा रही नाव डूब गई थी।
अधिकारी ने सोमवार शाम को फोन पर शिन्हुआ को बताया कि अन्य 26 शव सोमवार को बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 51 हो गई।
इस भयानक घटना को लेकर अधिकारी ने कहा, "नाव ओवरलोडिंग के कारण पलट गई और डूब गई।"
नदी से कई शव सोमवार को निकाले गए। नाव को पहले ही नदी के किनारे खींच लिया गया था। तट पर कई लोग अपने प्रियजनों के शवों को पानी से निकाले जाने का इंतजार कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाव दल अभी भी काम में लगे हैं और गुम हुए लोगों की तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story