विश्व
सीरिया में मरने वालों की संख्या 3480 पहुंची, सबसे खतरनाक भूकंप का सामना किया
jantaserishta.com
9 Feb 2023 10:32 AM IST

x
दमिश्क (आईएएनएस)| सीरिया में सोमवार को आए भीषण भूकंप में 3,480 लोगों की मौत हो गई और 3,000 अन्य घायल हो गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बुधवार को कहा कि सरकार द्वारा नियंत्रित शहरों में 1,570 और विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 1,910 लोगों की मौत हुई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों की संख्या 1,260 हो गई है, जबकि 2,285 लोग घायल हुए हैं।
सीरियाई शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को तुर्की और उत्तरी सीरिया के एक विशाल क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप से 248 स्कूल आंशिक या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
सीरियाई सरकार के अनुसार, अलेप्पो, लताकिया और टार्टस के सीरियाई प्रांतों में बचाव अभियान अभी भी जारी है।
Tagsसीरियासीरिया न्यूज़सीरिया में भूकंपभूकंप न्यूज़भूकंप अपडेटभूकंप मौतsyriasyria newsearthquake in syriaearthquake newsearthquake updateearthquake death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





