
x
शेन्ज़ेन: चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में सड़क धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को बताया कि सड़क धंसने से नीचे गिरे तीन और वाहनों की तलाश जारी है।
चीनी मीडिया ने पहले 24 मौतों की खबर दी थी। इस क्षेत्र में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते मेइझोउ-डाबू एक्सप्रेस वे पर मेइझोउ शहर के पास सड़क का 18 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने जोरदार आवाज सुनी और सड़क पर कई मीटर चौड़ा एक गड्ढा देखा, जो धंसा हुआ था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बता दें कि गुआंगडोंग प्रांत में असामान्य रूप से भारी बारिश हो रही है। पर्ल नदी में बाढ़ आ गई है। गुआंगजौ के कस्बों और गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





