विश्व

Brazil: ब्राजील में रिकॉर्ड बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 143 हुई

jantaserishta.com
13 May 2024 10:06 AM IST
Brazil: ब्राजील में रिकॉर्ड बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 143 हुई
x
साओ पाउलो: दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में मौसम की अब तक की सबसे बड़ी मार के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 पर पहुंच गई है। सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, 125 लोग अब भी लापता हैं जबकि छह लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, प्रांत में पिछले दो सप्ताह में रिकॉर्ड बारिश हुई है जिससे बाढ़ और बड़ी मात्रा में कीचड़ के बहकर आने की स्थिति बनी है। प्रांतीय राजधानी पोर्टो एलेग्रे सहित 446 शहरों से लोगों को निकाला गया है। पोर्टो एलेग्रे में गुआइबा नदी का तटबंध टूट चुका है और आधे से ज्यादा शहर जलमग्न हो चुका है।
प्रांत में 29 अप्रैल से 12 मई तक लगातार बारिश हुई है जिससे बाढ़ का पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा। रविवार तक 6,18,550 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने सोमवार को भी अर्जेंटीना और उरूगवे की सीमा के पास स्थित दक्षिणी प्रांत में बारिश जारी रहने की बात कही है। गवर्नर एदुआर्दो लिते ने पिछले सप्ताह कहा था कि बाढ़ के बाद प्रांत के पुनर्निर्माण के लिए करीब 3.7 अरब डॉलर की जरूरत होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story