विश्व

लीबिया में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,500

jantaserishta.com
14 Sept 2023 9:06 AM IST
लीबिया में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,500
x
त्रिपोली: पूर्वी लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,500 हो गई है, जबकि 7,000 अन्य घायल हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। त्रिपोली स्थित आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता ओसामा अली ने कहा कि अभी तक मरने वालों की कोई अंतिम संख्या निर्धारित नहीं की जा सकती है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों से शव अभी भी बरामद किए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10,000 लोगों के लापता होने की सूचना है और 30,000 लोग बाढ़ से विस्थापित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी आपूर्ति की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को, एक भूमध्यसागरीय तूफान ने पूर्वी लीबिया में दस्तक दी। इससे बाढ़ आ गई और इससे बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story