विश्व

मलेशिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंची

Rani Sahu
25 Dec 2022 9:11 PM IST
मलेशिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंची
x
कुआलालंपुर (आईएएनएस)| पिछले सप्ताह मलेशिया में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 31 पहुंच गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दमकल और बचाव विभाग का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 12 साल का एक लड़का सेलांगोर राज्य के एक लोकप्रिय कैंपसाइट से लगभग चार मीटर की दूरी पर पाया गया।
अधिकारियों ने पीड़ितों की एक सूची भी जारी की है, जिसमें कुछ शिक्षक और स्थानीय स्कूल के छात्र शामिल हैं।
सबसे कम उम्र की पीड़िता एक साल की थी, जबकि सबसे बुजुर्ग की उम्र 67 साल थी। पीड़ितों में से ग्यारह बच्चे थे।
भूस्खलन पिछले शुक्रवार को सेलांगोर राज्य में एक लोकप्रिय शिविर स्थल पर हुआ, जिसमें लगभग 100 लोग सो रहे थे।
--आईएएनएस
Next Story