विश्व
ब्राजील में आए भयंकर तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हुई
jantaserishta.com
3 May 2024 11:15 AM IST

x
साओ पाउलो: ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल में लगातार चार दिनों तक हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद आए भयंकर तूफान के चलते मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने तूफान को राज्य के इतिहास की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा बताते हुए कहा, "दुर्भाग्य से, हम जानते हैं कि ये संख्या और बढ़ेगी।"
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने गुरुवार को राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक सांता मारिया का दौरा किया और लेइट से मुलाकात की। लूला ने उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से लगे राज्य में आपातकाल से निपटने के लिए सहायता की पेशकश की।
राष्ट्रपति ने कहा, ''स्वास्थ्य देखभाल के लिए संघीय सरकार की ओर से मदद में कोई कमी नहीं आएगी, परिवहन और खाना आदि के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। हम चौबीसों घंटे प्रयास करेंगे, ताकि हम बारिश से फंसे लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।'' भारी बारिश होने की भविष्यवाणी के साथ, राज्यपाल ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने और नागरिक सुरक्षा एजेंसी द्वारा पहचाने गए बाढ़ क्षेत्रों से दूर रहने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा, करीब 4,400 निवासियों को निकाला गया है, लेकिन हजारों लोग अपने बाढ़ग्रस्त घरों से बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। नागरिक सुरक्षा बुलेटिन के अनुसार, प्राकृतिक आपदा से 154 शहर प्रभावित हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





