विश्व
मलावी में चक्रवात फ्रेडी से मरने वालों की संख्या 326 तक पहुंची
jantaserishta.com
17 March 2023 10:58 AM IST

x
DEMO PIC
लिलोंग्वे (आईएएनएस)| मलावी के राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने घोषणा की किभयंकर चक्रवात फ्रेडी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 326 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार देर रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या और लापता लोगों की संख्या क्रमश: 201 और 796 हो गई है।
उन्होंने कहा, विस्थापित लोगों की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़कर 183,159 हो गई है। विस्थापित परिवारों की संख्या अब 40,702 हो गई है।
चकवेरा के अनुसार, स्थिति को काबू करने के लिए देश ने तूफान वाले क्षेत्र में 317 शिविर स्थापित किए हैं।
मलावी नेता ने स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अधिक मानवीय समर्थन की आवश्यकता पर फिर से जोर दिया।
इस बीच, स्थानीय कारोबारियों ने चक्रवात से प्रभावित निवासियों की सहायता के लिए 1.5 मिलियन डॉलर तक जुटाने का संकल्प लिया है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार, फ्रेडी सबसे भयंकर चक्रवात है और इसका प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है।
मोजाम्बिक और मलावी में आए चक्रवात से हुए नुकसान का पता लगाना मुश्किल हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति और फोन सिग्नल काट दिए जाने के कारण मौतों की संख्या बढ़ गई है।
Tagsराष्ट्रपति लाजारस चकवेरालाजारस चकवेरामलावीचक्रवात फ्रेडीPresident Lazarus ChakweraLazarus ChakweraMalawiCyclone Freddy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





