विश्व

चीन में आई कयामत की बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 302 से अधिक

Neha Dani
3 Aug 2021 3:54 AM GMT
चीन में आई कयामत की बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 302 से अधिक
x
जबकि पिंगडिंगशान लुओहे ने क्रमश: दो एक की मौत की सूचना दी। पानी बढ़ने के साथ ही लोग मेट्रो कारों में फंस गए। मेट्रो में आई बाढ़ में चौदह लोगों की मौत हो गई।

चीन के हेनान प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार तक बढ़कर 302 हो गई है। स्थानीय सरकार के सूचना कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कार्यालय के हवाले से बताया कि अन्य 50 लोग लापता हैं।
प्रांतीय राजधानी झेंग्झौ में कुल 292 लोगों के मारे जाने 47 के लापता होने की पुष्टि हुई है।
शिनजियांग शहर में सात लोगों की मौत हो गई तीन लापता हो गए, जबकि पिंगडिंगशान लुओहे ने क्रमश: दो एक की मौत की सूचना दी।

चीन में इस साल भीषण बाढ़ का सामना किया हैं, इस बाढ़ से शुक्रवार तक मरने वालों की संख्या 99 थीं, जो अब बढ़ कर 302 हो गई है। बाढ़ ने घर और गाड़ियां, बसें और सड़कें तक कुछ तबाह कर दिया हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की वजह से 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए और 1.60 लाख लोगों को सुरक्षित बचाया गया था।

हेनान प्रांत की सरकार के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 302 लोग मारे गए और 50 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे अधिक नुकसान प्रांतीय राजधानी झेंग्झौ में हुआ हैं, जहां पर 292 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग लापता हो गए हैं। तीन अन्य शहरों में दस अन्य लोगों की मौत हो गई।
झेंग्झौ प्रांत में 20 जुलाई को भारी बारिश की वजह से पानी भर गया था, बारिश से सड़कों पर इकट्ठा हो गया जो नदी में बदल गया था और मेट्रो लाइन के कुछ हिस्से में भी बाढ़ आ गई थी। भारी बारिश से वाहनों को बहते हुए दिखा गया है और पानी बढ़ने के साथ ही लोग मेट्रो कारों में फंस गए। मेट्रो में आई बाढ़ में चौदह लोगों की मौत हो गई।


Next Story