विश्व

इमारत में भयानक आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 74, VIDEO

jantaserishta.com
1 Sept 2023 9:01 AM IST
इमारत में भयानक आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 74, VIDEO
x
200 से अधिक परिवार बेघर हो गए.
जोहान्सबर्ग:दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों ने कहा है कि गुरुवार को जोहान्सबर्ग के केंद्रीय व्यापारिक जिले में एक इमारत में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। जोहान्सबर्ग शहर के प्रबंधक फ्लॉयड ब्लिंक ने गुरुवार दोपहर एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "जिस फ्लैट में वे रह रहे थे, उसमें आग लगने से 74 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए।"
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने उनके हवाले से कहा, जिस पांच मंजिला इमारत में आग लगी, उसमें रहने वालों ने अवैध रूप से पानी और बिजली का कनेक्‍शन ले रखा था। ब्लिंक ने कहा," गुरुवार दोपहर दो बजे तक, शहर और उसके आसपास विभिन्न अस्‍पतालों में 61 लोगों का इलाज किया गया।" उन्होंने कहा कि वे बेघर हुए परिवारों को जोहान्सबर्ग के आसपास स्थित आश्रयों में ले जाएंगे। गुरुवार शाम को जारी एक बयान में, गौतेंग स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 74 मौतों में 40 पुरुष, 24 महिलाएं और 10 अन्‍य शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story