विश्व

एक-एक कर होने लगी मौत, ज्वालामुखी पर हुआ ये...

jantaserishta.com
5 Sept 2022 10:42 AM IST
एक-एक कर होने लगी मौत, ज्वालामुखी पर हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: यूरेशिया के सबसे ऊंचे एक्टिव ज्वालामुखी पर चढ़ाई के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई है. यह ज्वालामुखी करीब 16 हजार फीट ऊंचा है. लेकिन वह लोग 13 हजार फीट की ऊंचाई तक ही पहुंच पाए और वहां से सभी लोग गिर गए.

लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ज्वालामुखी रूस के पूर्वी इलाके कमचटका में बसा है. इसका नाम Klyuchevskaya Sopka है. यह 15,884 फीट ऊंचा है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्वालामुखी पर चढ़ाई के दौरान करीब 13 हजार फीट ऊंचाई से 4 लोगों की गिरकर मौत हो गई. इसके कुछ ही देर बाद बाकी के 2 लोग भी गिर गए और उनकी भी मौत हो गई. इन 6 लोगों की मौत के पीछे खराब मौसम को वजह माना जा रहा है.
कमचटका इलाके के अधिकारी ने बताया गया कि चढ़ाई करने वाले लोग ज्वालामुखी के टॉप पर पहुंचने से महज 1600 फीट ही नीचे थे. तभी यह हादसा हो गया.
हालांकि, इस ग्रुप के 6 लोग अभी भी जीवित हैं. मारे गए 6 लोग 12 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे. जीवित 6 लोगों में से 2 लोग 10,800 फीट की ऊंचाई पर कैंप बनाकर ठहरे हुए हैं. वहीं 4 लोग 13,000 फीट की ऊंचाई पर एक कैंप में हैं.
2 गाइड सहित 12 लोगों के इस ग्रुप ने 30 अगस्त को चढ़ाई शुरू की थी. यह सभी रूसी नागरिक हैं. 4 सितंबर को इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप के एक गाइड का पैर भी टूट गया है. लेकिन बाकी लोगों के मौजूदा हालात के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
Klyuchevskaya Sopka ज्वालामुखी 6000 साल पहले बना था. साल 1697 में इसमें पहली बार विस्फोट दर्ज किया गया था. इसे रूस का सबसे खतरनाक ज्वालामुखी बताया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story