विश्व

जन्मदिन के मौके पर मौत, लगवाता था इंजेक्शन, पूरी स्टोरी जानें

jantaserishta.com
3 Aug 2022 12:57 PM IST
जन्मदिन के मौके पर मौत, लगवाता था इंजेक्शन, पूरी स्टोरी जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बॉडीबिल्डर और टिकटॉक स्टार वाल्दिर सेगातो ने मसल्स बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा किया जिससे उसकी मौत हो गई.

नई दिल्ली: जिम में पसीना बहाकर बॉडी बनाना आजकल फैशन बन चुका है. आपने ऐसे बहुत से लोगों को देखा होगा जो मसल्स और बाइसेप्स बढ़ाने के लिए जिम ज्वॉइन करते हैं. वहीं, कुछ ऐसे लोग भी है जो जल्दी रिजल्ट पाने के लिए कई तरह की चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं जैसे स्टेरॉयड और इंजेक्शन आदि. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है जहां ब्राजील के एक बॉडीबिल्डर और टिकटॉक स्टार वाल्दिर सेगातो ने मसल्स बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा किया जिससे उसकी मौत हो गई.

'हल्क' के नाम से पहचाने जाने वाले इस ब्राजीलियन शख्स ने 23 इंच के बाइसेप्स बनाने के लिए खुद को एक खतरनाक ऑयल का इंजेक्शन लगाया जिसके कारण रिबेराओ प्रेटो में 55 वें जन्मदिन के मौके पर उनकी मौत हो गई. स्ट्रोक और इंफेक्शन का खतरा होने के बावजूद बाइसेप्स और बैक मसल्स को बढ़ाने के लिए वाल्दिर सेगातो काफी लंबे समय से सिंथॉल इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहा था.
डेली मेल के मुताबिक, वाल्दिर ने साल 2016 में बताया था कि लोग मुझे हर समय श्वार्ज़नेगर, हल्क और ही-मैन के नाम से बुलाते हैं और मुझे ये सब सुनना काफी अच्छा लगता है. मैनें अपने बाइसेप्स को डबल कर लिया है लेकिन मैं अभी भी और बड़े बाइसेप्स चाहता हूं.
6 साल पहले वाल्दिर को डॉक्टर्स ने चेतावनी दी थी कि अगर वह इस तरह की बॉडी बनाने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करता रहा तो उसे नर्वस डैमेज समेत कई जानलेवा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इसके बावजूद भी वाल्दिर मसल्स बढ़ाने के लिए लगातार इंजेक्शन का इस्तेमाल करता रहा.
लगातार इंजेक्शन लगाने के बाद वाल्दिर के मसल्स 23 इंच के हो गए जिस कारण लोग उसे 'द मॉन्सटर' के नाम से पुकारने लगे जिसके लिए उसे काफी गर्व महसूस होता था. वाल्दिर सोशल मीडिया पर अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन की कई फोटोज और वीडियोज शेयर करता रहता था साथ वह खुद को 'वाल्दिर सिंथॉल' के नाम से पुकारता था.
वाल्दिर के टिकटॉक पर 1.7 मीलियन फॉलोअर्स थे. वाल्दिर के पड़ोसियों ने लोकल मीडिया को बताया कि उसके बहुत कम दोस्त और रिश्तेदार थे. Moisés da Conceição da Silva ने ब्राज़ील की ग्लोबो न्यूज़ को बताया कि वाल्दिर ने अपने परिवार के घर के पीछे बनी एक प्रॉपर्टी किराए पर ली थी. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मौत के दिन उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी जिसके कारण उसने मदद के लिए अपनी मां को बुलाया था.
द सिल्वा ने पब्लिकेशन से कहा, उस दिन सुबह के 6 बजे के आसपास का समय था. वह पीछे के घर से रेंगता हुआ आगे आया. फिर उसने मेरी मां खिड़की को खटखटाया. खटखटाहट की आवाज खुनकर मेरी मां उठी तो वह मदद मांगते हुए बोला 'मेरी मदद करो क्योंकि मैं मर रहा हूं.' इसके बाद तुरंत ही वाल्दिर को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां हार्ट अटैक आने के कारण वह रिसेप्शन एरिया में ही गिर गया.
यूरोप पबमेड सेंट्रल के अनुसार, सिंथॉल में आमतौर पर ऑयल, बेंज़िल अल्कोहल और लिडोकेन का मिश्रण होता है. इसके कारण नर्वस डैमेज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story