विश्व

न्यूट्रीनो की खोज करने वाले इस महान शख्स का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Neha Dani
15 Nov 2020 1:15 PM GMT
न्यूट्रीनो की खोज करने वाले इस महान शख्स का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
x

file pic 

जापान के खगोल भौतिकविद् और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता मासातोशी कोशिबा का गुरुवार को निधन हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जापान के खगोल भौतिकविद् और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता मासातोशी कोशिबा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। टोक्यो विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। हलांकि मौत के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है।

कोशिबा ने सूर्य से निकलने वाली न्यूट्रीनो किरणों को लेकर परीक्षण के लिए विशालकाय भूमिगत कक्ष तैयार किया था। कोशिबा को दो अन्य वैज्ञानिकों - पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के रेमंड डेविस जूनियर और इटली के वैज्ञानिक रिकॉर्डों गियाकोनी के साथ 2002 में यह पुरस्कार मिला था।

कोशिबा मध्य जापान में पहाड़ियों के बीच बनाए गए कामिओकांदे न्यूट्रीनो डिटेक्टर में काम करते थे। उन्होंने न्यूट्रीनो की मौजूदगी की पुष्टि की और डेविस के काम को आगे बढ़ाया और ब्रह्मांड में सुपरनोवा विस्फोट से निकलने वाले न्यूट्रीनो कणों का भी पता लगाया। उनकी खोज के कारण आगे कई और आविष्कार हुए। कोशिबा के ही छात्र ताकाकी कजिता को 2015 में भौतिकी के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने अध्ययन में न्यूट्रीनो के द्रव्यमान का पता लगाया।


Next Story