विश्व

आर्मी चीफ और न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत, ईरान को बड़ा झटका

Nil dhankar
13 Jun 2025 7:35 AM IST
आर्मी चीफ और न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत, ईरान को बड़ा झटका
x
ब्रेकिंग

इजरायल। ईरान पर हमला करने के बाद आज इजरायल ने बड़ा दावा कर दिया है। इजरायल का कहना है कि हमले में ईरान के सैन्य प्रमुख जनरल मोहम्मद बाघेरी और शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की मौत हो चुकी है। तेहरान पर हुए सैन्य हमले के बाद एक इजरायली रक्षा अधिकारी ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान की सेना के सर्वोच्च प्रमुख जनरल मोहम्मद बाघेरी, उनके कई शीर्ष सैन्य अधिकारी और वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक शुरुआती हमलों में मारे जा चुके हैं।

जनरल मोहम्मद बाघेरी ईरान की सेना के सर्वोच्च सैन्य प्रमुख हैं, जिन्हें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के साथ रणनीतिक और परमाणु नीति निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाते हुए देखा जाता है। हमले में अन्य सैन्य शीर्ष अधिकारी और वैज्ञानिक भी शामिल बताए गए हैं, जिनका ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम और मिसाइल विकास परियोजनाओं में सीधा दखल था। इजरायली अधिकारी इस जानकारी को प्रारंभिक खुफिया आकलन के आधार पर बता रहे हैं, जिसकी पुष्टि अभी बाकी है।

एक इजरायली अधिकारी ने आर्मी रेडियो को बताया, "शुरुआती हमले में ईरान के हवाई हमलों, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाया गया। एक साथ ईरानी जनरल स्टाफ और ईरान भर में परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया। अगर यह शुरुआती हमला सफल रहा तो हमने 10 दिनों में वरिष्ठ हिजबुल्लाह अधिकारियों के साथ जो किया वह हमने 10 मिनट में ईरान के साथ किया।"

Next Story
null