विश्व
वाशिंगटन में घातक हथियारों पर पाबंदी, गवर्नर ने कानून पर हस्ताक्षर किए
jantaserishta.com
26 April 2023 9:00 AM IST

x
DEMO PIC
वाशिंगटन (आईएएनएस)| वाशिंगटन राज्य के गवर्नर जे इंस्ली ने दर्जनों सेमीआटोमैटिक राइफलों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया यह कानून 62 गन मॉडल की बिक्री, हस्तांतरण, वितरण, निर्माण और आयात पर प्रतिबंध लगाता है, जिसे यह हमला हथियार के रूप में परिभाषित करता है। इसमें एआर-15एस, एके-47एस और इसी तरह की उच्च शक्ति वाली राइफलें शामिल हैं, जिनका उपयोग यूएस में सामूहिक गोलीबारी को अंजाम देने के लिए किया गया है।
इंस्ली ने मंगलवार को हस्ताक्षर समारोह में कहा, युद्ध के इन हथियारों का इस्तेमाल सामूहिक नरसंहार के लिए किया जा रहा है, इसे रोकना है। इंस्ली के हस्ताक्षर के तुरंत बाद कानून प्रभावी हो गया।
इंस्ली ने हथियारों के दुरुपयोग को रोकने के लिए दो अन्य कानूनों को भी स्वीकृति दी। द सिएटल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उपरोक्त कानूनों को पास करने के दौरान अधिकांश डेमोक्रेट ने समर्थन दिया, जबकि रिपब्लिकन ने विरोध के मतदान किया।
हस्ताक्षर समारोह स्टेट कैपिटोल में हुआ, जिसे सुरक्षा कारणों से मंगलवार सुबह जनता के लिए बंद कर दिया गया था।
गिफ्फार्ड्स लॉ सेंटर के अनुसार वाशिंगटन अब कैलिफोर्निया, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स और न्यू जर्सी व कोलंबिया के साथ उन नौ राज्यों में शामिल हो गया है, जहां एआर-15एस और इसी तरह की बंदूकों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Tagsवाशिंगटनवाशिंगटन गवर्नरघातक हथियारघातक हथियारों पर पाबंदीपाबंदीWashingtonWashington GovernorDeadly WeaponsDeadly Weapons BanBan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





