
x
ENGLAIND इंग्लैंड: खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को पुष्टि की कि 36 वर्षीय मिलर को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए 'द हंड्रेड' में खेलते समय हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। सीएसए ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा, "डेविड मिलर दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। मिलर को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 'द हंड्रेड' के अंतिम सप्ताह में चोट लगी थी। वह बुधवार से कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाए हैं।"
एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। मिलर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे। मिलर क्रिकेट साउथ अफ्रीका की वनडे विश्व कप 2027 की योजना का हिस्सा हैं। हाल में कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा था कि यह बाएं हाथ का खिलाड़ी 2027 विश्व कप के लिए प्रोटियाज के रोडमैप का हिस्सा बना रहेगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को इस सीरीज के लिए गेंदबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। मोर्कल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 100 से ज्यादा सीमित ओवरों के मैच खेले हैं, साथ ही दुनिया की बड़ी लीगों का भी हिस्सा रहे हैं।
3 वनडे मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 1-2 से जीती थी, लेकिन साउथेम्प्टन में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को रिकॉर्ड 342 रन से हराया था। रनों के लिहाज से वनडे क्रिकेट की यह सबसे बड़ी जीत थी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है।
Tagsडेविड मिलरदक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंडटी20 सीरीज 2025एडेन मार्करमएल्बी मोर्कलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





