विश्व

बेटी ने मुर्दा को बनाए रखा 'जिंदा', वजह आपको सन्न कर देगी

jantaserishta.com
7 Dec 2021 4:49 PM IST
बेटी ने मुर्दा को बनाए रखा जिंदा, वजह आपको सन्न कर देगी
x

DEMO PIC

महिला ने पैसों के लिए ऐसी हरकत की, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.

नई दिल्ली: अमेरिका में एक महिला ने पैसों के लिए ऐसी हरकत की, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. अपनी मां की मौत के बाद महिला ने शव का अंतिम संस्कार ही नहीं किया. वो महीनों तक घर में ही मां की लाश के साथ (Lived With Dead Body) रहती रही. इस दौरान पूरी लाश सड़ गई. आइए जानते हैं पूरा मामला..

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, 54 वर्षीय महिला का नाम किम्बर्ले हेलर (Kimberly Heller) है. हेलर ने अपनी मां की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करने के बजाय उनकी लाश (Mother Dead Body) को महीनों तक घर में रखा. ताकि उसे मां से जुड़े हुए फायदे मिलते रहें.
हेलर अपनी बुजुर्ग मां की पेंशन, बीमा की रकम और सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाना चाहती थी. इसीलिए उसने मां की मौत के बाद भी उन्हें 'जिंदा' बनाए रखा. वह करीब 6 महीने से लाश के साथ रह रही थी. इस दौरान लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी.
ऐसे खुली पोल
पुलिस विभाग ने बताया कि हेलर की मां की मौत मई में हो गई थी. लेकिन बीते 18 नवंबर को हेलर को गिरफ्तार किया गया. इतनों दिनों तक वह अपनी मां की लाश घर में ही छिपाए हुए थी और किसी को भी अपने घर आने नहीं देती थी. लेकिन जब महीनों तक लोगों ने हेलर की मां को नहीं देखा तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की.
पुलिस ने हेलर के घर में ज़बरदस्ती जाकर सड़ी हुई लाश बरामद की. हालांकि, जांच में पता चला कि महिला की मौत तो प्राकृतिक कारणों से ही हुई थी, लेकिन मृतक से जुड़े आर्थिक फायदे के लिए बेटी ने मौत की बात सार्वजनिक नहीं की. फिलहाल अब हेलर जांच के शिकंजे में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story