विश्व

कनाडा के जंगलों में लगी आग के धुएं से अमेरिका में छाया अंधेरा

jantaserishta.com
7 Jun 2023 8:33 AM IST
कनाडा के जंगलों में लगी आग के धुएं से अमेरिका में छाया अंधेरा
x

DEMO PIC 

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| कनाडा के जंगलों में लगी आग के धुएं ने उत्तरी अमेरिका के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके कारण मिनेसोटा से मैसाचुसेट्स तक हवाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओंटारियो के ओटावा और टोरंटो के कुछ हिस्सों में धुंध की एक परत छा गई। कनाडा के अधिकारियों ने निवासियों को खराब हवा की गुणवत्ता के बारे में चेतावनी दी। धुएं की चादर न्यूयॉर्क प्रांत और वर्मोंट के कुछ हिस्सों में तक पहुंच गई है। धुएं के कारण मंगलवार को पूरे न्यूयॉर्क शहर में वायु गुणवत्ता को लेकर अलर्ट था। दोपहर तक मैनहैटन का आकाश भी धुएं से भर गया।
कैनेडियन इंटरएजेंसी फॉरेस्ट फायर सेंटर के अनुसार, मंगलवार को कनाडा में 400 से अधिक दावानल सक्रिय थे। एजेंसी ने कहा कि 200 से अधिक मामलों में आग नियंत्रण से बाहर हो रही थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story