विश्व

खतरनाक साजिश: पत्नी पर चलवाई गोली, लेकिन पति की ही मिली लाश

jantaserishta.com
30 July 2022 1:42 PM IST
खतरनाक साजिश: पत्नी पर चलवाई गोली, लेकिन पति की ही मिली लाश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: एक शख्स ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए खतरनाक साजिश रची. वो प्रेमिका के साथ शिफ्ट होना चाहता था. ऐसे में उसने पत्नी को मारने के लिए 10 लाख रुपये में चार शूटर्स हायर किए. शूटर्स ने उसकी पत्नी को गोली भी मारी लेकिन वो बच गई. इसके बाद क्या हुआ आइए जानते हैं.

दरअसल, ये मामला इंडोनेशिया का है, जहां एक शख्स ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को खत्म करने की योजना बनाई. वो शख्स एक सैनिक था. उसने 10 लाख रुपये में चार शूटर्स को अपनी पत्नी की सुपारी दे दी. सुपारी के लिए पैसे उसने बहाने से अपनी ही सास से लिए थे.
'द मिरर' के मुताबिक, शख्स ने शूटर्स से वादा किया था कि अगर हमले में पत्नी बच भी गई तब भी वो उन्हें आधी रकम देगा. यानी हर हाल में वो पत्नी पर अटैक करवाना चाहता था.
और एक दिन वो समय आ गया, जब शूटर्स ने उसकी पत्नी पर घात लगाकर हमला किया. उस वक्त महिला अपनी बेटी के साथ थी. शूटर्स ने उसके ऊपर एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं. गोली लगने के बाद महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. गनीमत रही कि उसकी जान बच गई.
ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस इसी के आधार पर जांच में जुट गई. बाद में चारों शूटर्स पकड़ लिए गए. उनके बयानों के आधार पर महिला के पति की तलाश शुरू हुई, लेकिन वो नहीं मिला.
कुछ हफ्ते बाद पुलिस को उसकी लाश मिली. बताया गया कि पकड़े के जाने के डर से उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी. वहीं, शूटर्स में से एक ने पुलिस को बताया कि वह शख्स उनपर गुस्सा हो गया था क्योंकि हम उसकी पत्नी को मारने में विफल रहे थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story