विश्व

खतरा : अनुचित गानों पर चीन में लगेगी रोक, दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला

Subhi
12 Aug 2021 1:15 AM GMT
खतरा : अनुचित गानों पर चीन में लगेगी रोक, दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला
x
चीन में कम्युनिस्ट सरकार के शासन में आम इंसान की आजादी पर पहले ही कई पहरे लगे हुए हैं।

चीन में कम्युनिस्ट सरकार के शासन में आम इंसान की आजादी पर पहले ही कई पहरे लगे हुए हैं। अब चीन ने ऐसे गानों को भी काली सूची में डालने का फैसला किया है जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो या जिनमें धार्मिक प्रथाओं का उल्लंघन होता हो अथवा नशीली दवाओं को बढ़ावा मिलता हो। प्रतिबंध में जुआ खेलने जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले गीत भी शामिल रहेंगे।

चीन में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले, धार्मिक प्रथाओं का हनन करने या नशीली दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले गानों पर प्रतिबंध लगाने का जिम्मा कैरेओके बार को सौंपा जाएगा। हांगकांग से प्रकाशित साउथ मॉर्निंग पोस्ट ने भी कहा है कि चीन मनोरंजन स्थलों पर हानिकारक सामग्री वाले कैरेओके गीतों पर प्रतिबंध लगाएगा।
इस काली सूची के लिए ऐसी सामग्री शामिल की जाएगी जो राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता को समाहित करेगी। इसी सूची में उन गीतों को भी शामिल किया जाएगा जो पंथ या अंधविश्वास का प्रचार करके देश की धार्मिक नीतियों का उल्लंघन करते हैं।
स्वस्थ और प्रेरक गीतों को बढ़ावा
चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि कैरेओके सार्वजनिक जगहों के लिए सामग्री प्रदाता गानों के ऑडिट के लिए जिम्मेदार होंगे। मंत्रालय ने इन स्थलों पर स्वस्थ और प्रेरक संगीत देने का आग्रह किया है। चीन में करीब 50 हजार मनोरंजन आउटलेट हैं। इन सार्वजनिक स्थलों पर बजाने के लिए इसके संगीत पुस्तकालय में एक लाख से अधिक गाने भी हैं। अब इन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।
पिछले साल 100 गानों पर रोक
चीन में पिछले साल अधिकारियों ने हिंसा को बढ़ावा देने वाले लगभग 100 गानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीन सोशल मीडिया मंचों से हिंसा, अश्लील साहित्य या राजनीतिक रूप से आलोचनात्मक टिप्पणी जैसी सामग्री को खासतौर पर नियंत्रित किया जाता है। देश में मीडिया और प्रेस के लिए भी एक तरह का प्रतिबंधात्मक माहौल है।

Next Story