विश्व

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमान चुनाव के एक दिन बाद अस्पताल में हुए भर्ती

Subhi
11 Oct 2021 3:14 AM GMT
चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमान चुनाव के एक दिन बाद अस्पताल में हुए भर्ती
x
चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमान (77) को संसदीय चुनाव के एक दिन बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमान (77) को संसदीय चुनाव के एक दिन बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह भी ऐसे वक्त में, जब नई सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका है। चेक गणराज्य में राष्ट्रपति को देश का नया प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार है।

प्राग के सैन्य अस्पताल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जेमान को राष्ट्रपति आवास से यहां लाया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने वाले डॉक्टर के जल्द उनकी सेहत के बारे में जानकारी देने की संभावना है।
दरअसल, मधुमेह से पीड़ित जेमान को कुछ दिन पहले से अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें 14 सितंबर, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कार्यालय ने इसे पहले से तय जांच बताया था।
इससे पहले रविवार को जेमान ने लैनी में अपने करीबी सहयोगी प्रधानमंत्री आंद्रे बाबिस से मुलाकात की थी। शनिवार को बाबिस की अगुवाई वाली एएनओ मूवमेंट पार्टी बेहद कम अंतर से संसदीय चुनाव हार गई थी। पढ़ें विदेश की अन्य खबरें....

Next Story