
x
ढाका: बांग्लादेश में चक्रवात रेमल की तबाही के कारण सात लोगों की मौत हो गई। देश के दक्षिण और दक्षिणपूर्वी पांच तटीय जिलों से मौतों की सूचना मिली है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार रात बताया कि भीषण चक्रवात के कारण दो लोगों के लापता होने की भी सूचना है।
बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग (बीएमडी) में चक्रवात चेतावनी केंद्र के उप निदेशक मोहम्मद शमीम अहसन ने शिन्हुआ को बताया कि रविवार रात रात 8 बजे तट पर आए तूफान के बाद दक्षिणी बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल के तटों पर तेज हवाएं चलीं और तूफान आया।
चक्रवात ने लगभग एक दर्जन तटीय जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचाया। 10 सबसे संवेदनशील जिलों से आठ लाख लोगों को लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। कॉक्स बाज़ार, चट्टोग्राम, पटुआखाली और अन्य तटीय जिलों में बाढ़ का व्यापक असर है।
बांग्लादेश में तटीय इलाकों में तेज़ हवाओं के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए और तार टूटकर गिर पड़े। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चक्रवात के कारण डेढ़ करोड़ लोग बिजली से वंचित रहे। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन और राहत राज्य मंत्री मोहम्मद मोहिबुर रहमान ने कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





