विश्व
चक्रवात मंडूस से 3 की मौत, श्रीलंका में 21,000 से अधिक प्रभावित
jantaserishta.com
12 Dec 2022 11:15 AM IST

x
कोलंबो (आईएएनएस)| श्रीलंका में चक्रवात मंडूस के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति से 3 लोगों की मौत हो गई और 21,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डीएमसी ने कहा कि, 19 लोग घायल हुए हैं और प्रभावित लोग 16 जिलों के 6,113 परिवारों के हैं। द्वीप देश के विभिन्न हिस्सों में 5,639 घरों को नुकसान पहुंचा है।
डीएमसी के उप निदेशक प्रदीप कोडिपिली ने मीडिया को बताया कि, उन्होंने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।
डीएमसी ने कहा कि, मंडूस का प्रभाव बहुत कम हो गया है लेकिन फिर भी श्रीलंकाई लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





