विश्व

न्यूजीलैंड में गेब्रियल चक्रवात में 11 लोगों की मौत

Rani Sahu
20 Feb 2023 12:13 PM GMT
न्यूजीलैंड में गेब्रियल चक्रवात में 11 लोगों की मौत
x
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड (North Island) में पिछले सप्ताह आए गेब्रियल चक्रवातीय तूफान (cyclone Gabriel) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है, जबकि 3,200 से अधिक लोग लापता हैं। यहां स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिन्स (Chris Hipkins) ने मीडिया को बताया कि इस द्वीप को फिर से सुव्यवस्थित करने की दिशा की ओर कदम बढ़ाते हुए, सरकार ने चर्चा की। इसमें करीब 13 अरब डॉलर खर्च हो सकते हैं। रविवार शाम को 3, 215 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है और 20 हजार से अधिक घरों और व्यवसायिक संस्थानों में बिजली गुल हैं।
पुलिस ने बतया कि हॉक की खाड़ी और ताइराविटी क्षेत्रों में कई लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर कई लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, “फरवरी 2011 में क्राइस्टचर्च विनाशकारी भूकंप (Christchurch earthquake) से प्रभावित करीब 10 हजार लोग विस्थापित हुए थे और अब एक सदी बाद फिर से यहां के लोगों को सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है, जिसमें उनकी जिंदगी भर की मेहनत एक पल में बह गयी।”
न्यूजीलैंड ने इतिहास में तीसरी बार पिछले सोमवार को आपातकाल की स्थिति घोषित की, जो हाल ही में बड़ी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुआ है, जिसमें कई हजार लोग प्रभावित हुए हैं। फिलहाल, उत्तरी द्वीप पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से ठप्प कर दी गयी है। इसके अलावा, उड़ानों और विद्यालयों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा शहर ऑकलैंड में तीन सप्ताह पहले मूसलाधार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में करीब चार लोग मारे गए थे। यहां का वाइकाटो क्षेत्र जलमग्न हो गया था।

Source : Uni India

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story