
x
Colombo कोलंबो। श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है। इस तबाही के बीच भारतीय वायुसेना श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय स्तर का राहत और बचाव अभियान चला रही है। संकट की इस घड़ी में भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए, श्रीलंका में संकटग्रस्त भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक अतिरिक्त आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की गई है।
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग फंसे हुए भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। उच्चायोग ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रीलंका में संकटग्रस्त भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक अतिरिक्त आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की गई है। श्रीलंका में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
इन नंबरों में +94 77 372 7832 (व्हाट्सएप उपलब्ध) और +94 77 122 9026 (व्हाट्सएप उपलब्ध) शामिल हैं। इससे पहले भारतीय वायु सेना ने श्रीलंका को भेजी गई मानवीय सहायता की जानकारी दी। भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आईएएफ ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर भूस्खलन प्रभावित कोटमाले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बचाव और निकासी अभियान चलाया, जो सड़क मार्ग से पूरी तरह कटा हुआ है।
बताया गया कि दिन भर के अभियानों में, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने कुल 45 फंसे हुए यात्रियों को निकाला, जिनमें 6 गंभीर रूप से घायल और 4 शिशु शामिल थे, और उन्हें सुरक्षित कोलंबो पहुंचाया। इनमें 12 भारतीय नागरिक और जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया, यूके, पोलैंड, बेलारूस, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के 30 से ज्यादा विदेशी नागरिक, साथ ही श्रीलंकाई नागरिक शामिल थे।
वायु सेना की तरफ से बताया गया कि जमीनी राहत प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए, भारतीय वायुसेना ने बचाव और निकासी अभियानों में सहायता के लिए 57 श्रीलंकाई सेना के जवानों को भी प्रभावित क्षेत्र में हवाई मार्ग से पहुंचाया।
इन अभियानों का पैमाना और गति, जरूरत के समय में श्रीलंका की सहायता करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जहां भारतीय वायु सेना चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित और संवेदनशील मानवीय सहायता और आपदा राहत सहायता प्रदान करती है।
Tagsश्रीलंकाचक्रवात दितवाहभारतीय वायुसेनाराहत अभियानभारतीय उच्चायोगकोलंबोआपातकालीन हेल्पलाइनफंसे हुए भारतीयमानवता सहायताकोटमाले क्षेत्रजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





