विश्व
रूस में रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर साइबर अटैक, मचा हड़कंप, इन देशों पर लगे आरोप
jantaserishta.com
17 March 2024 8:44 AM IST

x
मॉस्को: रूस में पहली बार इस्तेमाल हो रहे रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक किया गया है। यह जानकारी रूसी चुनाव अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख एला पामफिलोवा के हवाले से कहा कि रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम के निगरानी पोर्टल को लक्ष्य बनाकर 30 हजार हमले किए गए।
पामफिलोवा ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को हमले बढ़ गए। मॉस्को में चुनाव निरीक्षण टीम के प्रमुख वादिम कोवालेव ने शनिवार को कहा कि ये हमले अमेरिका और ब्रिटेन से किए गए हैं। कोवालेव ने कहा,"जिन सर्वरों से हमले हो रहे हैं, उनमें से अधिकांश अमेरिका और ब्रिटेन में स्थित हैं।"
रूस में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 15 मार्च को शुरू हुआ मतदान 17 मार्च को समाप्त होगा। देश के कुछ हिस्सों में पहली बार रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग शुरू की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





