
x
DEMO PIC
त्रिपोली (आईएएनएस)| लीबिया और ट्यूनीशिया के बीच 11 साल से अधिक समय में पहली बार क्रूज लाइन शुरू की गई। क्रूज लाइन के लॉन्च समारोह में परिवहन मंत्री मोहम्मद अल-शुहुबी, लीबिया में ट्यूनीशिया के राजदूत अल-असद अल-अजली और लीबिया के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। लीबिया के परिवहन मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में यह बात कही। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से बयान में कहा गया है कि भविष्य में लीबिया से कई पड़ोसी देशों के लिए कई क्रूज लाइन शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
त्रिपोली समुद्री यात्री स्टेशन के निदेशक अला अल-सोकनी ने शिन्हुआ को बताया, लीबियावासी एक दशक से अधिक समय से इस क्रूज लाइन के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे। पहली यात्रा राजधानी त्रिपोली से ट्यूनीशिया के जारजिस तक होगी। हम माल्टा, मोरक्को और मिस्र में क्रूज लाइन लॉन्च करने के लिए भी काम कर रहे हैं।
परिवहन मंत्रालय के अनुसार, दो साल पहले लीबिया सरकार ने 20 से अधिक वर्षों में पहली बार लीबिया और तुर्की के बीच एक क्रूज लाइन शुरू की। इसका उद्देश्य दोनों देशों के सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





