विश्व

सुप्रीम कोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़, वकीलों और पुलिस में भिड़ंत, इमरान खान ने कहा - जो भी फैसला होगा, मुझे मंजूर

jantaserishta.com
7 April 2022 8:51 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के बाहर उमड़ी भीड़, वकीलों और पुलिस में भिड़ंत, इमरान खान ने कहा - जो भी फैसला होगा, मुझे मंजूर
x
पढ़े पूरी खबर

इस्लामाबाद: राजनीतिक अस्थिरता के बीच पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई पूरी हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट थोड़ी देर में इस पर फैसला सुनाएगा. इससे पहले इमरान खान ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वह मुझे और मेरी पार्टी को मंजूर होगा. उधर, इस अहम फैसले के चलते सुप्रीम कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इसके बावजूद कोर्टरूम के बाहर वकीलों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई है.

मामले की सुनवाई कर रही अदालत की बेंच ने माहौल खराब होता देख कोर्ट के दरवाजे बंद करवा दिए गए हैं. वहीं, फैसला देने से पहले बेंच में शामिल सभी जस्टिस आपस में बातचीत कर रहे हैं.
वहीं, फैसला सुनाने से पहले चीफ जस्टिस ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को तलब किया. चुनाव आयोग के सचिव कानूनी टीम के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. इस दौरान चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 90 दिन के भीतर चुनाव कराना संभव नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story