
x
CHINI चीनी: जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति की स्थायी समिति की 15वीं बैठक 1 मार्च को पेइचिंग में आयोजित हुई। बैठक में सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे अधिवेशन के आयोजन का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय के अनुसार, 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन 4 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित होगा।
इस चौथे पूर्णाधिवेशन के प्रमुख एजेंडे में सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति की स्थायी समिति की कार्य-रिपोर्ट प्रस्तुत करना और तीसरे पूर्णाधिवेशन के बाद से प्रस्तावों के क्रियान्वयन संबंधी कार्यों की रिपोर्ट सुनकर उनकी समीक्षा करना शामिल है।
इसके साथ ही, प्रतिनिधि 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन में भी उपस्थित रहेंगे, जहां वे सरकारी कार्य-रिपोर्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण रिपोर्टें सुनकर उन पर विचार-विमर्श करेंगे। अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा के मसौदे पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी।
Tagsसीपीपीसीसीबीजिंगराष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभापंचवर्षीय योजनाचीन की अर्थव्यवस्थाचौथा पूर्णाधिवेशन.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





