कोविड के नए वेरिएंट XE की दस्तक, इस देश में मचा हड़कंप

कोरोना महामारी से दुनियाभर में अभी भी जंग जारी है. हाल के दिनों में कोरोना के मामले में औसत रूप से कमी जरूर देखी गई लेकिन इस बीच एक नए वेरिएंट ने हड़कंप मचा दिया. कोरोना के नए वेरिएंट का नाम XE है. ये नया वेरिएंट ब्रिटेन में पाया गया है. इसे ओमिक्रोन सब वेरिएंट का हाइब्रिड स्ट्रेन बताया जा रहा है. यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSCA) ने कहा कि वह एक्सई (XE) का अध्ययन कर रही है. यह बीए.1 और बीए.2 ओमिक्रोन सब वेरिएंट के म्यूटेशन से बना है. शुरुआती स्टडी से संकेत मिला है कि XE वेरिएंट के संक्रमण की रफ्तार BA.2 वेरिएंट की तुलना में करीब 10 फीसदी अधिक है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





