विश्व

जनवरी में अमेरिका में मौत का छठा प्रमुख कारण बना कोविड

jantaserishta.com
25 Feb 2023 9:24 AM IST
जनवरी में अमेरिका में मौत का छठा प्रमुख कारण बना कोविड
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में अमेरिका में कोविड-19 मौत का छठा प्रमुख कारण था। अमेरिकी संघीय सरकार ने 11 मई को कोविड-19 सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को समाप्त करने की योजना की घोषणा की है। सीडीसी ने कहा कि कोविड-19 एक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता बनी हुई है और इसने दैनिक जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित किया है और जीवन प्रत्याशा में गिरावट में योगदान दिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि बहुत से लोग गंभीर बीमारी और मृत्यु के उच्च जोखिम में रहते हैं।
सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका वर्तमान में लगभग 33,700 नए कोविड-19 मामले आए हैं। 3,500 अस्पताल में भर्ती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story