विश्व

Covid 19 in Shanghai: मामले कम होते ही मॉल और दुकानों को फिर से खोलने का किया एलान, काम पर लौटेंगे कर्मचारी

Neha Dani
31 May 2022 4:35 AM GMT
Covid 19 in Shanghai: मामले कम होते ही मॉल और दुकानों को फिर से खोलने  का किया एलान, काम पर लौटेंगे कर्मचारी
x
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, इकट्ठा न हों और सामाजिक दूरी बनाकर रखे।

चीन के शंघाई (Covid 19 in Shanghai) में कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। मामले कम होने के बाद प्रशासन ने मॉल और दुकानों को फिर से खोलने का एलान किया है। साथ ही रेल सेवा भी पहले की तरह शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि 'लो रिस्क' वाले इलाकों में लोग काम पर लौट सकते हैं।

घरेलू उड़ानों की संख्या में होगा इजाफा
इसके अलावा रेलवे के सामान्य परिचालन को फिर से शुरू करने की घोषणा की गई है। डिप्टी मेयर जोंग मिंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शहर में घरेलू उड़ानों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। एक आदेश में कहा गया कि सार्वजनिक स्थलों में अभी भी क्षमता की तुलना में 75 फीसद लोगों को जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा लोगों को 72 घंटों के भीतर नकारात्मक कोविड रिपोर्ट दिखानी होगी। ब
शंघाई में कोरोना के 22 नए मामले
सरकार ने जानकारी दी कि शंघाई में सोमवार को कोरोना के 22 नए मामले सामने आए। क्वारंटाइन क्षेत्रों के बाहर कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।
चीन में 28 मामले मिले
वहीं, चीन में कोरोना के बीते 24 घंटे में 28 मामले सामने आए हैं। बीजिंग में 16 मामले दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने ये जानकारी दी है। सोमवार को कोरोना के 37 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है।
दो महीने बाद खत्म हुआ लाकडाउन
ता दें कि शंघाई में सोमवार को लाकडाउन खत्म करने का एलान किया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण करीब दो महीने पहले लाकडाउन लगाया गया था। शंघाई नगर स्वास्थ्य आयोग के उप निदेशक झाओ दंडन ने एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, इकट्ठा न हों और सामाजिक दूरी बनाकर रखे।

Next Story