विश्व

दिया झटका! करोड़पति सफाईकर्मी के खिलाफ गया कोर्ट, फिर...

jantaserishta.com
11 July 2022 12:42 PM IST
दिया झटका! करोड़पति सफाईकर्मी के खिलाफ गया कोर्ट, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक करोड़पति शख्स ने गरीब दोस्त को करीब दो करोड़ रुपये दे दिए. इतनी मोटी रकम देने के बाद शख्स इसे वापस मांगने लगा. लेकिन गरीब आदमी ने इसे लौटाने से मना कर दिया और 10 साल तक टालता रहा. इसे लेकर दोनों में तकरार हो गई. मामला कोर्ट पहुंच गया, जहां अब जज ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने गरीब आदमी को करोड़पति शख्स को पैसे लौटाने का आदेश दिया है.

मामला न्यूजीलैंड का है, जहां करोड़पति जॉन रांकिन कोर्टफोर्थ ने सफाईकर्मी साइमन डेनियर को 2012 से 2014 के बीच किश्तों में 200,000 पाउंड (1 करोड़ 90 लाख रुपये) दिए थे. 62 साल के जॉन के मुताबिक, उन्होंने साइमन को लोन चुकाने और तलाक केस में आर्थिक मदद के लिए पैसे उधार दिए थे.
'डेल मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू ईयर पार्टी में मिलने के बाद जॉन और साइमन दोस्त बन गए थे. उनकी दोस्ती कई साल पुरानी थी. दोनों साथ ड्रिंक पार्टी करते थे.
एक दिन साइमन ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है, जिसके लिए उसे पैसे चाहिए. ये सुनकर जॉन ने उसे 72 लाख रुपये दे दिए. इसके बाद घर का लोन चुकाने के लिए भी जॉन ने 1 करोड़ 18 लाख रुपये साइमन को दिए.
जॉन ने ये पैसे उधार समझकर दिए थे, लेकिन साइमन ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया. काफी समय बीत जाने के बाद जॉन ने पैसे वापस लेने के लिए साइमन के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया. हाल ही में कोर्ट ने इस मामले में जॉन के पक्ष में फैसला सुनाया और साइमन को पूरी रकम लौटाने का आदेश दिया.
फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि जॉन ने पैसे उधार दिए थे, ना कि गिफ्ट में. इसलिए साइमन को 1 करोड़ 90 लाख रुपये लौटने होंगे. हालांकि, जज ने जॉन की उस मांग को ठुकरा दिया, जिसमें कहा गया था कि उसे 10 साल का ब्याज भी साइमन से दिलवाया जाए.
रिपोर्ट के मुताबिक, साइमन पहले काफी अमीर था. उसके पिता मेयर रह चुके थे. लेकिन 2012 में पत्नी से तलाक के केस के चलते उसे तगड़ा आर्थिक नुकसान हुआ. बाद में उसे सफाईकर्मी की जॉब करनी पड़ी. 2012 से 2014 के बीच ही उसने जॉन से पैसे लिए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story