विश्व

कपल की अश्लील हरकत गूगल मैप में कैद, वायरल होने पर GOOGLE ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
28 Sept 2021 3:18 PM IST
कपल की अश्लील हरकत गूगल मैप में कैद, वायरल होने पर GOOGLE ने उठाया ये कदम
x

नई दिल्ली: ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक महिला अपने मोबाइल में गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल करते हुए एड्रेस खोज रही थी. लेकिन तभी उसने कुछ ऐसा देखा कि वो हैरान रह गई. अनजान जगह की लोकेशन देखते हुए महिला ने जब Google Map को ज़ूम किया तो पाया कि एक कपल रोमांस कर रहा था.

'डेली स्टार' छपी खबर के मुताबिक, द स्ट्रीट व्यू यूजर ने दावा किया है कि एक महिला मैनचेस्टर में वेयरहाउस का पता ढूंढ रही थी. इसके लिए उसने अपने मोबाइल पर Google Map खोला. जिसमें उसे एक गली में दीवार पर कुछ अजीब सी चीज दिखी.
जब उसने इसे जूम (Google Map Zoom) किया, तो देखा गली में एक कपल था. वे यौन संबंध बनाने में व्यस्त थे. महिला ने कपल का स्क्रीनशॉट लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते ही गूगल मैप का ये स्क्रीनशॉट वायरल हो गया.
Google Maps Street View में शामिल इस तस्वीर में सुनसान गली में कपल के मोमेंट कैद हो गए. गौरतलब है कि यह तस्वीर पहली बार 2013 में वायरल हुई थी, लेकिन अब यह फिर से सामने आई है. हालांकि इसे गूगल मैप्स से हटा दिया गया है.
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि कल्पना कीजिए कि यह देखकर Google मैप्स ड्राइवर्स को कैसा लगा होगा. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे प्राइवेसी में दखल बताया तो कुछ ने पब्लिसिटी स्टंट.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story