विश्व

हनीमून पर गया था कपल, पत्नी की हत्या हुई

jantaserishta.com
20 July 2022 11:40 AM IST
हनीमून पर गया था कपल, पत्नी की हत्या हुई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक शख्स पर हनीमून के दौरान अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोमांस के बाद शख्स ने पत्नी की जान ले ली. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हाल ही में इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कई तथ्य निकलकर सामने आए. nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 साल का ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन अपनी 36 साल की पत्नी क्रिस्टे चेन डॉसन संग Fiji के एक आइलैंड पर हनीमून मनाने गया था. लेकिन यहां एक होटल के कमरे से क्रिस्टे चेन की लाश मिली.
कपल अमेरिका के Memphis में रहता था. कपल हनीमून पर फिजी गया था जिसे बेहद खूबसूरती की वजह से जन्नत जैसी जगह कहा जाता है.
रॉबर्ट के वकील ने बताया कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि दुल्हन (क्रिस्टे) की मृत्यु कैसे हुई, लेकिन उनका शव एक होटल के कमरे में मिला. वकील ने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल (रॉबर्ट) हत्या के मामले में निर्दोष हैं.
वहीं, जांच अधिकारियों ने बताया घटना 9 जुलाई की है. तब प्रतिवादी ने फोरेंसिक जांच से इनकार कर दिया था. जिसपर कोर्ट से DNA सैंपल लेने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है. रॉबर्ट के वकील ने कहा कि 27 जुलाई को कोर्ट में अगली सुनवाई होगी.
क्रिस्टे चेन पेशे से एक फार्मासिस्ट थीं. उनके पड़ोसियों ने बताया कि वो अपनी हनीमून ट्रिप के लिए बेहद उत्साहित थीं. लेकिन ये ट्रिप उनकी लास्ट ट्रिप साबित हुई. क्रिस्टे का पति रॉबर्ट एक एनजीओ में काम करता है. फिलहाल, हत्या के आरोप लगने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story