विश्व

कपल समुद्र तट पर कर रहे थे अश्लील हरकत, किसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल, अब पड़े मुसीबत में...

jantaserishta.com
8 Dec 2021 11:39 AM IST
कपल समुद्र तट पर कर रहे थे अश्लील हरकत, किसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल, अब पड़े मुसीबत में...
x

नई दिल्ली: ब्राजील में व्यस्त समुद्र तट (Sea Beach) पर यौन संबंध (Sexual Relations) बनाने के आरोप में एक कपल को गिरफ्तार (Couple Arrested) किया गया है. जिस वक्त कपल समुद्र तट पर इस हरकत को अंजाम दे रहे थे, वहां काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे. किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया.

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना रियो डी जनेरियो (Rio de Janeiro) के काबो फ्रिओ (Cabo Frio) बीच की है. जहां पिछले हफ्ते पर्यटकों की मौजूदगी में एक ब्राजीली कपल "यौन संबंध बनाते हुए" कैमरे में कैद हुआ था.
इस क्लिप को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसमें एक पुरुष और महिला को आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया है. कपल बीच पर मौजूद लोगों से बेपरवाह नजर आ रहे थे. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले लोग कपल पर हंसते हुए दिखाई देते हैं.
फुटेज की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में काबो फ्रिओ सिटी पुलिस ने बताया कि वे फुटेज की जांच कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी शिकायत कर रहे हैं. उनका कहना है कि "समुद्र तट पर यौन संबंध" बहुत ही "अश्लील" कृत्य था.
फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. लेकिन पुरुष और महिला दोनों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी कपल के इस तरह के यौन प्रदर्शन ने उन्हें कानूनी परेशानी में डाला है.
हाल ही में थाईलैंड में एक कपल को पब्लिक प्लेस पर संबंध बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था. कपल एक ऐतिहासिक स्मारक पर शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बना रहे थे. इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. जिसके बाद पुलिस ने कपल को अरेस्ट कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story