विश्व

कपल ट्रोल, वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
1 Aug 2022 12:10 PM IST
कपल ट्रोल, वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: 19 साल की एक लड़की को 42 साल के शख्स से प्यार हो गया. दोनों ने जब अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया तो सोशल मीडिया पर लोग कपल को ट्रोल करने लगे. ट्रोल को जवाब देते हुए लड़की ने कहा कि 'सच्चे प्यार की कोई उम्र नहीं होती' और लोगों को उन्हें ट्रोल करने से बाज आना चाहिए.

'द सन' के मुताबिक, 19 साल की कर्टनी लुईस मैकवे को 42 साल के बॉयफ्रेंड के साथ रहने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी. ऐसे में हाल ही में कर्टनी ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोल पर पलटवार किया. वीडियो में कर्टनी कहती हैं कि भले ही उनका बॉयफ्रेंड उनसे 23 साल बड़ा है, लेकिन उनका रिलेशनशिप सच्चा है. ये कपल ब्रिटेन का रहने वाला है.
कर्टनी कहती हैं कि कोई और यह नहीं चुन सकता कि आपको किससे प्यार करना है. उनके अनुसार, उन्होंने पहले कभी भी नहीं सोचा था कि अपने से बड़े आदमी के साथ वो रिश्ते में होंगी.
बकौल कर्टनी- 'लोगों का दूसरी लड़कियों से इस कदर नफरत करना घिनौना है.' वो कहती हैं- 'मैं बस प्यार करती हूं, निजी तौर पर मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. अगर मुझे नफरत मिलती है तो मुझे उसकी परवाह नहीं है. मैं उसे जिंदगी से ज्यादा प्यार करूंगी.' कर्टनी के इस वीडियो को टिकटॉक पर 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
हालांकि, ट्रोल के अलावा कुछ लोगों ने इस कपल का समर्थन भी किया. लोगों ने कहा कि कपल को ट्रोल की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, उन्हें अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहिए. एक यूजर ने कहा- अगर आपको वो मिल गया है जो आपका दिल चाहता है, तो यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.
सोशल मीडिया पर ये कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है. कभी वो रेस्टोरेंट में एन्जॉय करते नजर आते हैं, तो कभी बीच किनारे घूमते. वो अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं और आगे भी साथ रहना चाहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story