विश्व

ब्रिटेन में बेटे की हत्या के आरोप में दंपति को उम्रकैद

jantaserishta.com
27 May 2023 9:57 AM IST
ब्रिटेन में बेटे की हत्या के आरोप में दंपति को उम्रकैद
x
लंदन (आईएएनएस)| ब्रिटेन में अपने नवजात बेटे की हत्या के आरोप में एक दंपति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मीडिया में शनिवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सजा सुनाने के दौरान जज अमांडा टिप्पल्स ने कहा कि चेस्टरफील्ड, डबीर्शायर के स्टीफन बोडेन और पार्टनर शैनन मार्सडेन ने अपने 10 महीने के बेटे फिनले के साथ अकल्पनीय क्रूरता की थी।
पिछले साल 25 दिसंबर को फिनले को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। चोट से फिनले की हड्डियां 57 जगहों से टूट गई थी। उसके शरीरी पर 71 चोट के निशान थे। उसके बाएं हाथ पर दो जगह जलने के भी निशान थे।
फिनाले की हड्डियों में फ्रैक्च र के कारण उसे निमोनिया और सेप्सिस सहित संक्रमण हो गया था, इससे अंतत: उसकी मौत हो गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टॉक्सिकोलॉजी परीक्षणों से पता चला है कि फिनाले के खून में भांग पाई गई थी, जो यह दर्शाता है कि मौत से 24 घंटे पहले उसे भांग दिया गया था। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद दंपति बोडेन और मार्सडेन को दोषी ठहराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story