विश्व

MRI मशीन में कपल ने किया सेक्स, वायरल हुई एक्सपेरिमेंट की तस्वीरें

Nil dhankar
26 Dec 2022 2:36 PM IST
MRI मशीन में कपल ने किया सेक्स, वायरल हुई एक्सपेरिमेंट की तस्वीरें
x
ये सब करने की वजह एक्सपेरिमेंट

विश्व की खबर. सेक्स के दौरान इंसान के शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं? इस विषय पर किए गए एक एक्सपेरिमेंट की तस्वीरें टिकटॉक पर वायरल हो रही हैं. सेक्स के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए एक कपल ने MRI मशीन में सेक्स किया था. और इससे मिली जानकारी पर पर स्टडी की गई थी. यह स्टडी असल में 1991-1999 के बीच की गई थी. इस एक्सपेरिमेंट में इडा सबेलिस और उनके बॉयफ्रेंड जुप ने हिस्सा लिया था. इडा ने बताया कि उन्होंने तब उनके बेस्ट फ्रेंड के पार्टनर रहे पेक के कहने पर एक्सपेरिमेंट में भाग लिया था. इडा महिला अधिकारों की भी एक बड़ी कैंपेनर थी और वह मेडिकल इंडस्ट्री में महिलाओं के शरीर के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में मदद करना चाहती थीं. एक्सपेरिमेंट के लिए कपल ने MRI मशीन में सेक्स किया. एम्स्टर्डम के Vrije University में ऑर्गेनाइजेशनल एंथ्रोपोलॉजी की प्रोफेसर इडा ने बताया कि इसके लिए उन्होंने स्पूनिंग पोजीशन में सेक्स किया.

इस एक्सपेरिमेंट से सबसे खास खोज यह हुई कि महिलाओं का प्राइवेट पार्ट एक सीधा टनल की तरह नहीं होता है. बहुत लंबे समय तक यह बातें चली आ रही थीं कि महिलाओं का प्राइवेट पार्ट सीधा होता है. यहां तक कि 1942 के लियोनार्डो दा विंची की फेमस पेंटिंग में भी प्राइवेट पार्ट को सीधा सिलेंडर दिखाया गया था. लेकिन MRI रिपोर्ट से ये बातें सामने आईं कि पुरुषों का प्राइवेट पार्ट, बूमरैंग के आकार का होता है.

इस स्टडी को फॉर्मली इडा और पेक ने साल 1991 से 1999 के बीच किया था. इस एक्सपेरिमेंट के नतीजे ब्रिटिश मेडिकल जरनल में भी प्रकाशित किया गया था. इस एक्सपेरिमेंट में इडा के अलावा 18 साल से ज्यादा की उम्र के कई कपल ने हिस्सा लिया था. शोध के नतीजे ब्रिटिश मेडिकल जरनल में 24 दिसंबर 1999 को प्रकाशित किया गया था. साल 2019 में इस आर्टिकल के प्रकाशन के 20 साल पूरे होने पर ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने फिर से इस आर्टिकल के हिस्से को पब्लिश किया था. अब टिकटॉक पर इसकी फोटोज फिर से वायरल हो रही हैं. एक्सपेरिमेंट के 30 साल हो जाने के बाद भी इसके फोटोज इतने पावरफुल हैं कि इससे जुड़ी छोटी-छोटी चीजों के बारे में जानने के लिए टिकटॉक यूजर्स काफी उत्सुक दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- MRI मशीन में दो लोग कैसे फिट हो सकते हैं? दूसरे ने लिखा- मुझे नहीं पता इस जानकारी का क्या करना है. लेकिन धन्यवाद. तीसरे ने लिखा- सच कहूं तो ये बहुत वाइल्ड है.

सोर्स न्यूज़ - आज तक

Next Story