विश्व

कपल पर लगा चोरी का इल्जाम, पार कर दिए 200 साल पुरानी शराब की 45 बोतलें

jantaserishta.com
1 Nov 2021 1:26 PM IST
कपल पर लगा चोरी का इल्जाम, पार कर दिए 200 साल पुरानी शराब की 45 बोतलें
x
जानिए पूरा मामला.

Wine Robbery: स्पेन (Spain) के एक रेस्तरां (Restaurant) से पुरानी शराब (Liquor) की 45 बोतलें चोरी हो गईं. इनमें से कुछ बोतलें 200 साल से अधिक पुरानी थीं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये (Costly Wine) में है. होटल के मालिक ने एक कपल (Couple) पर शराब की बोतलें चोरी करने का आरोप लगाया है. आइए जानते हैं पूरा मामला..

रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना कैसिरस (Caceres) शहर के एट्रिओ (Atrio) रेस्तरां की है. यह रेस्तरां खाने के साथ अपने कीमती वाइन कलेक्शन के लिए बेहद मशहूर है. लेकिन बीते दिनों यहां से वाइन की करीब 45 बोतलें चोरी (Wine Bottles Stolen) हो गईं. इनमें से कुछ बोतलें 200 साल पुरानी थीं. मगर चोरी हुई एक वाइन की बोतल (Wine Price) की कीमत 3 करोड़ रुपये थी, जिसके चलते रेस्तरां को भारी नुकसान हुआ.
बताया गया कि Chateau d'Yquem नाम की वाइन, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा थी, उसे भी कपल ने चोरी कर लिया. इस वाइन को फ्रांस के खास वाइन मेकर ने बनाया था. इसे लंदन में 10 लाख रुपये चुकाकर नीलामी में खरीदा गया था, लेकिन रेस्तरां में इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक रखी गई थी.
रेस्तरां मालिक जोस पोलो ने वाइन चोरी का आरोप अंग्रेजी बोलने वाले एक कपल पर लगाया है. पोलो का कहना है कि कपल ने उस वक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया जब रेस्तरां का स्टाफ खाना सर्व कर रहा था. स्टाफ गेस्ट्स अटेंड करने में बिजी था, इसलिए किसी का भी ध्यान उनपर नहीं गया. फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story