विश्व

Corona का खौफ, यहाँ से फेल रहा था कोरोना, मार्केट को किया बंद

Rounak Dey
26 Nov 2020 1:38 PM IST
Corona का खौफ, यहाँ से फेल रहा था कोरोना, मार्केट को किया बंद
x
कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर चीन ने बीजिंग स्थित खाद्य पदार्थों के सबसे बड़े थोक बाजार शिनफादी को फिलहाल बंद कर दिया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर चीन ने बीजिंग स्थित खाद्य पदार्थों के सबसे बड़े थोक बाजार शिनफादी को फिलहाल बंद कर दिया है. माना जाता है कि इसी बाजार से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला. चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने संभावित खतरे को देखते हुए कोल्ड-चेन और एक्वेटिक उत्पादों की बिक्री और भंडारण को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है.

जांच की रफ्तार बढ़ाई

चीन (China) ने फ्रोजन फूड प्रोडक्ट की टेस्टिंग भी तेज कर दी है. दरअसल, चीन लगातार यह दावा करता आ रहा है कि आयातित उत्पादों और उनकी पैकेजिंग पर कई बार कोरोना वायरस (CoronaVirus) मिला है. इसी के चलते शिनफादी बाजार (Xinfadi Market) को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा, बाजार से जुड़े लोगों की जांच भी की जा रही है.

Next Story