विश्व

उत्तरी चीन में फैला कोरोना वायरस, शिजियाझुआंग में लगा लॉकडाउन

Kunti Dhruw
9 Jan 2021 1:56 PM GMT
उत्तरी चीन में फैला कोरोना वायरस, शिजियाझुआंग में लगा लॉकडाउन
x
दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने वाला चीन हाल तक दावा कर रहा था,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने वाला चीन हाल तक दावा कर रहा था कि उसने अपने यहां महामारी को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन, वहां एक बार फिर स्थिति बिगड़ती जा रही है। हेबेई प्रांत में कई स्थानों पर संकमण के ताजा मामले सामने आए हैं। इसके बाद इस प्रांत के 1.1 करोड़ की आबादी वाले शहर शिजियाझुआंग में कड़ा लॉकडाउन लगा दिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान शहर के नागरिकों को शहर की सीमा से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। 5 हजार टेस्टिंग सेंटर भी बनाए गए हैं, ताकि हर नागरिक की जांच कराई जा सके। चीन का कहना है कि इसी तरह के सख्त नियमों के जरिए वह देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण को रोकने में सफल रहा है।

24 घंटे में पांच माह के सर्वाधिक मामले
चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान जितने मामले आए उतने पिछले पांच महीनों में किसी भी एक दिन में नहीं आए थे। इसी के साथ चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। 4,634 ने जान गंवाई है।
यूरोप : 22 देश नए स्ट्रेन की चपेट में
उधर, यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है। इटली, जर्मनी, पोलैंड आदि में भी संक्रमण की रफ्तार कायम है।
ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना से 1 दिन में सर्वाधिक मौतें
इस बीच, ब्रिटेन और अमेरिका में कोरोना महामारी के कारण एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का रिकॉर्ड बना। ब्रिटेन में शुक्रवार को 1325 लोगों की मौत हुई। वहीं, 68,053 नए मामले सामने आए। अमेरिका में गुरुवार को 4,111 लोगों की मौत हुई। वहीं, 2,80,028 संक्रमण के मामले आए। अमेरिका में अब तक 3,74,988 मौत हो चुकी है।
जापान : टोक्यो में 7 फरवरी तक आपातकाल
जापान में लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। देश की राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी। पिछले 24 घंटे में 6,076 नए मामले आए हैं। मौतों की संख्या भी बढ़ी है। तब जाकर प्रमुख हिस्सों में आपातकाल लगाया गया,


Next Story