कोरोना वायरस ने दुनिया में फिर मचाया कोहराम: अमेरिका में एक दिन में मिले 5.80 लाख नए केस, यूरोप में तो...

नई दिल्ली: कोरोना का संकट 2022 में भी कायम है। नए साल के मौके पर दुनिया भर में जश्न फीका रहा। अमेरिका में लगातार तीसरे दिन 5.80 लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं। इससे पहले भी 4.88 लाख नए केस पाए गए थे। अमेरिका में कोरोना की नई लहर ने संकट और गहरा दिया है। बड़ी आबादी के वैक्सीनेशन के बाद भी नए केसों के मिलने ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। राहत की बात सिर्फ यह है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले ज्यादा गंभीर नहीं हैं और उससे पीड़ित लोगों में मौत का जोखिम डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले काफी कम है। यहां तक कि ओमिक्रॉन से पीड़ित लोगों को अस्पताल में भी ज्यादा भर्ती नहीं करना पड़ रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





